Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर विद्या ने दिया सख्त बयान
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन भी बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के प्रवेश के खिलाफ सख्त हो गई हैं. उन्होंने पुलवामा हमले की कड़ी निंदा की है. फिल्म इंडस्ट्री ने भी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम न करने और पाकिस्तान में फिल्मों को रिलीज न करने की बात कही है. विद्या ने कहा है कि इस समय एक मजबूत स्टैंड की जरूरत है. मजबूत स्टैंड की है जरूरत विद्या बालन ने हाल ही में पाकिस्तानी कलाकारों के फिल्म में काम करने को लेकर सख्त बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि, इस समय एक मजबूत स्टैंड की जरूरत है और पुराने सभी फैसलों को खारिज करने का वक्त आ गया है. विद्या ने अपने रेडियो शो ‘धुन बदल के तो देखो’ के प्रसारण के दौरान मीडिया से कहा कि, ‘मेरा हमेशा मानना रहा है कि कला को सभी सीमाओं और राजनीति से दूर रखा जाना ताहिए. मुझे लगता है कि हमें अब स्टैंड लेना होगा.’ लोगों को साथ लाने का है बेहतरीन जरिया बता दें कि, जब विद्या से पूछा गया कि क्या कला को राजनीति से दूर रखा जाना ताहिए तो उन्होंने कहा कि, ‘मैं खुद मानती हूं कि लोगों को साथ लाने के लिए कला से बेहतर कोई और जरिया हो ही नहीं सकता, फिर चाहे बात संगीत की हो, थिएटर की हो, डांस की हो, फिल्म की हो...कुछ बी हो, लेकिन इस बार जाने क्यों मुझे लगता है कि शायद हमें एक ब्रेक लेना चाहिए. देखते हैं...लेकिन कुछ कड़े फैसले लेना भी जरूरी है.’
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi https://ift.tt/2H14AeK
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi https://ift.tt/2H14AeK
Post a Comment
0 Comments