Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
जब मैं रणबीर को एक्टिंग करते देखती हूं तो अपनी लाइनें भूल जाती हूं-आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. आलिया एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर गिनी जाती हैं, जो अपनी बात बेबाकी से रखती हैं. हाल ही में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप पर बोला था. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने रिश्ते में चल रहे मन मुटाव की अफवाहों पर लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया था और अब उन्होंने रणबीर को लेकर एक और बयान दिया है. रणबीर को लेकर आलिया ने दिया बयान रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ में नजर आने वाले हैं. आलिया ने फिल्म के शूट के दौरान रणबीर कपूर और अपने बीच की केमिस्ट्री के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा है कि, ‘मैंने मेरी जिंदगी में इतना अच्छा इंसान नहीं देखा. उनके साथ काम करने के बाद मैं ये दावे के साथ कह सकती हूं कि वो एक बेहतरीन एक्टर हैं. मेरे अलावा बहुत सी ऐसी लड़कियां हैं जो कि रणबीर को बहुत पसंद करती हैं.’ मैं उन्हें निहारती रहती हूं आलिया ने आगे कहा कि, ‘जब मैं रणबीर को एक्टिंग करते हुए देखती हूं तो कई बार मैं उन्हें लगातार निहारती रहती हूं. जब मैं परफॉर्म करती हूं तो मैं अपनी लाइनें भूल जाती हूं.’
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2TIecOV
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2TIecOV
Post a Comment
0 Comments