सलमान के अपोजिट भंसाली की ये फेवरेट अभिनेत्री आने वाली हैं इस फिल्म में नजर

संजय लीला भंसाली और सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. काफी वक्त से ये खबरें सामने आ रही थीं कि सलमान और संजय एक साथ किसी फिल्म में काम करेंगे और अब वही खबर हकीकत में बदलने जा रही है. लेकिन साथ ही इस फिल्म से जुड़ी एक और अहम खबर सामने आ रही है. होने वाला है फिल्म में ऐसा संजय लीला भंसाली और सलमान खान की फिल्म से जुड़ी हुई एक और अहम खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक, संजय लीला भंसाली अब सलमान के बाद अपनी फेवरेट हीरोइन दीपिका पादुकोण को लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन करने के फिराक में हैं. करीबी सूत्रों ने बताया है कि संजय लीला भंसाली इस फिल्म में दीपिका को कास्ट करने की तैयारी में हैं. आखिरी बार ‘पद्मावत’ में साथ आए थे नजर बता दें कि, संजय लीला भंसाली ने आखिरी बार दीपिका के साथ फिल्म ‘पद्मावत’ की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन फिल्म साबित हुई. इस फिल्म में पूरी दुनिया में अच्छी कमाई की. फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेहतरीन काम किया था और लोगों से काफी तारीफें भी इन्हें मिलीं.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi https://ift.tt/2U6WAwa

Post a Comment

0 Comments