‘भारत’ के बाद अब इस कोरियन फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आई खबरें

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में फिल्म का एक नया टीजर रिलीज किया गया था. इस फिल्म के टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया. लेकिन इसी बीच एक और खुशखबरी सलमान खान से जुड़ी हुई सामने आ रही है. एक और रीमेक में नजर आएंगे सलमान वैसे तो सलमान खान अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर ही रहे हैं लेकिन खबर है कि वो एक और कोरियन फिल्म ‘वेटरन’ के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि लाइफ प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं. वहीं, रील लाइफ प्रोडक्शन के मालिक निखिल नामित ने भी इस बात का खुलासा किया है कि इस फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर सलमान खान ही नजर आने वाले हैं. फिल्म के बाकी स्टार कास्ट के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. 2015 में आई थी ‘वेटरन’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कोरियन फिल्म ‘वेटरन’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे. यही वजह थी कि इस फिल्म को साल 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित कर दिया गया था. ये फिल्म एक एक्शन कॉमेडी है, जिसमें एक डिटेक्टिव लड़के की कहानी को दिखाया गया था.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2HZSrIQ

Post a Comment

0 Comments