Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
अजय के बाद अब इस बॉलीवुड एक्टर को राजामौली ने अपनी फिल्म के लिए किया अप्रोच
‘बाहुबली’ जैसी धमाकेदार फिल्म बनाने वाले निर्देशक एस एस राजामौली इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘ट्रिपल आर’ को लेकर कुछ ज्यादा ही बिजी हैं. हाल ही में ये खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए राजामौली ने अजय देवगन को अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इस फिल्म के लिए मना कर दिया. लेकिन अब एक और खबर सामने आ रही है. अक्षय को राजामौली ने किया अप्रोच अजय देवगन के मना करने के बाद राजामौली ने अक्षय कुमार को अपनी फिल्म ‘ट्रिपल आर’ के लिए अप्रोच किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो राजामौली और अक्षय कुमार ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत तो की है लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है. बता दें कि, अजय देवगन ने ये कहते हुए फिल्म को ठुकरा दिया था कि वो दूसरे प्रोजेक्ट्स की वजह से काफी बिजी हैं. ‘सूर्यवंशी’ शुरू करने वाले हैं अक्षय आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अक्षय कुमार के पास इन दिनों कई सारी फिल्में हैं. बावजूद इसके वो दूसरी फिल्मों के लिए भी समय निकाल रहे हैं. वो बहुत जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ शुरू करने वाले हैं. इस फिल्म के अलावा अक्षय के पास इन दिनों ‘केसरी’, ‘हाउसफुल 4’, और ‘गुड न्यूज’ जैसी फिल्में हैं, जिनमें वो नजर आने वाले हैं.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2E1Pxzd
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2E1Pxzd
Post a Comment
0 Comments