Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi
Gully Boy: फिल्म की बर्लिन में हुई स्क्रीनिंग, रणवीर ने स्टेज पर किया रैप
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ के प्रमोशन में बिजी हैं. जोया अख्तर की इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लिए फैंस तो बेताब है ही लेकिन रणवीर की भी दीवानगी इस फिल्म को लेकर कम नहीं है. इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर, आलिया और जोया इन दिनों बर्लिन में हैं. बर्लिन में कर रहे हैं प्रमोशन रणवीर सिंह अपनी फिल्म का प्रमोशन बर्लिन में कर रहे हैं. हाल ही में बर्लिन में एक स्पेशल स्क्रीनिंग हुई है और इस दौरान कई समीक्षकों ने इस फिल्म को देख भी लिया है. समीक्षक फिल्म की कहानी के लिए दाद दे रहे हैं और फिल्म में की गई अदाकारी के लिए रणवीर और आलिया की तारीफ करते नहीं थक रहे. फिल्म की स्क्रीनिंग के वक्त रणवीर ने स्टेज पर आकर फैंस के लिए रैप किया और साथ ही सभी को फूल भी दिए. सौजन्य: अकालाइनस्वीपर एक रैपर की है कहानी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फिल्म की कहानी रियल लाइफ रैपर डिवाइन और नाइजी की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी. साथ ही कल्कि कोचलीन, विजय राज और सिद्धांत चतुर्वेदी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे. ये फिल्म 14 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2E3Y30H
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2E3Y30H
Post a Comment
0 Comments